2024 के खत्म होने से पहले भारत की सड़कें अमेरिका के जैसी होंगी: नितिन गडकरी
केंद्रीय सड़क, राजमार्ग एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने आत्मनिर्भर, सुखी, समृद्ध और संपन्न भारत बनाने के मोदी सरकार के संकल्प के प्रति मंत्रालय की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए मंगलवार को कहा कि वर्ष 2024 तक भारत का सड़क आधारभूत ढांचा अमेरिका के बराबर हो जायेगा जिससे विकास एवं आर्थिक वृद्धि होगी तथा पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा.