एजेंसी न्यूज

दो साल में पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बराबर होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत: मंत्री नितिन गडकरी

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलाव और हरित ईंधन के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत में कमी आएगी तथा अगले दो साल में इनकी कीमत पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के बराबर होगी.

दो साल में पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों के बराबर होगी इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत: मंत्री नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 मार्च : सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को कहा कि प्रौद्योगिकी में तेजी से हो रहे बदलाव और हरित ईंधन के चलते इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की कीमत में कमी आएगी तथा अगले दो साल में इनकी कीमत पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के बराबर होगी. लोकसभा में ‘वर्ष 2022-23 के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मांगों’ पर चर्चा का जवाब देते हुए गडकरी ने यह भी कहा कि किफायती और स्वदेशी ईंधन पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है.

उन्होंने यह उम्मीद भी जताई कि इस तरह का ईंधन जल्द ही वास्तविकता बनेगा औेर प्रदूषण पर नियंत्रण होगा. केंद्रीय मंत्री ने सांसदों से कहा कि वे अपने संसदीय क्षेत्रों में सीवेज के पानी का उपयोग करके ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन के लिए पहल करें. यह भी पढ़ें : प्रियंका गांधी ने गैस के साथ ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार को घेरा, कहा- चुनाव के बाद राहत की बजाय महंगाई का बोझ डाल दिया

उन्होंने कहा कि हाइड्रोजन जल्द ही सबसे सस्ता वैकल्पिक ईंधन होगा. गडकरी ने कहा कि अधिक से अधिक दो साल के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत में कमी आएगी तथा अगले दो साल में इनकी कीमत पेट्रोल-डीजल से चलने वाले वाहनों के बराबर होगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).