केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा बयान, कहा- आम लोगों पर कर भार कम से कम डालने की नीति पर काम करती है सरकार
सीतारमण ने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के करीब 32 देशों ने विभिन्न कर लगाए जिसमें व्यक्तिगत आय में वृद्धि, स्वास्थ्य कर और उत्पाद शुल्क आदि शामिल हैं. उन्होंने कहा कि इन देशों में जर्मनी, फ्रांस, कनाडा, ब्रिटेन और रूस जैसे देश शामिल हैं जिन्होंने कोविड से निपटने एवं व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये कर का रास्ता अपनाया था.