देश की खबरें | 26 मार्च: ‘आधुनिक मीरा’ महादेवी वर्मा का जन्मदिन, बांग्लादेश की स्थापना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महान कवयित्री महादेवी वर्मा का जन्म 26 मार्च, 1907 को हुआ। हिंदी साहित्य में निराला, प्रसाद, पंत के साथ साथ महादेवी वर्मा को छायावाद युग का एक महान स्तम्भ माना जाता है। महादेवी गद्य विधा की भी महत्वपूर्ण हस्ताक्षर थीं। उन्हें साहित्य अकादेमी फेलोशिप, ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया गया। उनकी कविताओं में अन्य भावों के अलावा विषाद की अभिव्यक्ति मुख्य रूप से होने के कारण उन्हें आधुनिक मीरा के नाम से भी संबोधित किया गया है।