खेल की खबरें | मियामी ओपन के तीसरे दौर में पहुंचकर नंबर वन रैंकिंग पर स्वियातेक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. एशले बार्टी के संन्यास लेने के बाद अब स्वियातेक का नंबर वन पर पहुंचना तय है चाहे मियामी ओपन का नतीजा कुछ भी निकले ।
एशले बार्टी के संन्यास लेने के बाद अब स्वियातेक का नंबर वन पर पहुंचना तय है चाहे मियामी ओपन का नतीजा कुछ भी निकले ।
नवंबर 1975 में कम्प्यूटर रैंकिंग शुरू होने के बाद से स्वियातेक नंबर वन पर पहुंचने वाली 28वीं महिला होगी । वह 2016 में 903वें स्थान पर थी और 2018 में पहली बार शीर्ष 500 में पहुंची । वह 2020 में 17वीं रैंकिंग पर पहुंची और पिछले साल नौवें स्थान पर थी ।
अमेरिका की कोको गॉ ने चीन की वांग कियांग को 7 . 5, 6 . 4 से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया । ब्राजील की बीट्रिज हदाद माइया ने मारिया सक्कारी को 4 . 6, 6 . 1, 6 . 2 से मात दी । वहीं शेल्बी रोजर्स ने लाटविया की येलेना ओस्टापेंको को 6 . 3, 7 . 6 से हराया ।
पुरूष वर्ग में 16वीं रैंकिंग वाले रीली ओपेलका को अर्जेंटीना के फ्रांसिस्को सेरूनडोलो के खिलाफ मैच कंधे की चोट के कारण छोड़ना पड़ा । वहीं हुजो गास्टन ने 20वीं रैंकिंग वाले अमेरिकी जॉन इसनेर को 7 . 6, 6 . 4 से हराया ।
दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने 166वीं रैंकिंग वाले बोरना कोरिच को 6 . 4, 3 . 6, 6 . 3 से हराया ।
निक किर्गियोस ने पांचवीं रैंकिंग वाले आंद्रेइ रूबलेव को 6 . 3, 6 . 0 से मात दी । वहीं नौवीं रैंकिंग वाले यानिक सिनेर ने एमिल रूसुवुओरी को 6 . 4, 3 . 6, 7 . 6 से हराया ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2022 12:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

