देश की खबरें | सुदूर क्षेत्रों तक चिकित्सा सेवाएं मजबूत करने में सहयोगी बनें युवा चिकित्सक: मिश्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को युवा चिकित्सकों का आह्वान किया कि वे दूर-दराज के गांवों और आदिवासी अंचल में चिकित्सकीय सेवाओं को सुदृढ़ करने में सहयोगी बनें। मिश्र ने कहा कि राज्य के पिछड़े इलाकों, गांवों, आदिवासी व जनजाति क्षेत्रों में प्रचलित रोगों के निदान और उपचार के लिए युवा चिकित्सक पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें।