विदेश की खबरें | रूसी हमले के खिलाफ तमाम कठिनाइयों के बावजूद डटे हुए हैं मारियुपोल में यूक्रेनी बल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. तमाम कठिनाइयों के बावजूद यूक्रेनी बलों के डटे रहने के कारण रूस की पूर्वी यूक्रेन के डोनबास में हमला करने की योजना की शुरुआत में देरी हो रही है। रूस का मानना है कि कीव पर जल्द कब्जा कर लेने की कोशिश के नाकाम हो जाने के बाद पूर्व पर हमले से उसे युद्ध मैदान में लाभ होगा। रूस द्वारा 24 फरवरी को युद्ध शुरू करने के बाद से ही मारियुपोल उसके लिए अहम रहा है। यदि वह इस शहर पर कब्जा कर लेता है, तो वह यूक्रेन के क्रीमिया प्रायद्वीप के लिए एक जमीनी गलियारा बना सकेगा, जिस पर रूस ने 2014 में कब्जा कर लिया था और यूक्रेन को एक प्रमुख बंदरगाह एवं बेशकीमती औद्योगिक संपत्ति से वंचित कर दिया था।