Sensex Update: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.32 लाख करोड़ रुपये घटा
सेंसेक्स की शीर्ष 10 में सात कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से 1,32,535.79 करोड़ रुपये की गिरावट आई. सबसे अधिक नुकसान में रिलायंस इंडस्ट्रीज रही. कम कारोबारी सत्रों वाले सप्ताह के दौरान बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,108.25 अंक या 1.86 प्रतिशत नीचे आया.