विदेश की खबरें | रूस ने यूक्रेन युद्ध में अपने जनरल की मौत होने की घोषणा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रूस के मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव 8वीं सेना के उपकमांडर थे। रूसी मीडिया के अनुसार सेना की यह टुकड़ी मारियुपोल में हफ्तों से तैनात रूसी सैनिकों में शामिल है।
रूस के मेजर जनरल व्लादिमीर फ्रोलोव 8वीं सेना के उपकमांडर थे। रूसी मीडिया के अनुसार सेना की यह टुकड़ी मारियुपोल में हफ्तों से तैनात रूसी सैनिकों में शामिल है।
रूस के सेंट पीटर्सबर्ग के गवर्नर अलेक्जेंडर बेगलोव ने एक बयान में कहा कि फ्रोलोव ‘‘की युद्ध में एक नायक की तरह मौत हुई।’’ उन्होंने यह नहीं बताया कि फ्रोलोव की मौत कब और कहां हुई।
रूसी समाचार वेबसाइट पर जारी तस्वीरों में सेंट पीटर्सबर्ग कब्रिस्तान में फ्रोलोव की कब्र पर लाल एवं सफेद फूल रखे दिखाई दे रहे हैं।
यूक्रेन ने दावा किया है कि युद्ध में कई रूसी जनरल और उच्च रैंक के कई अन्य अधिकारी मारे गए हैं।
---
अन्य घटनाक्रम:
फोर्ट इरविन (अमेरिका)-- अमेरिकी सेना के प्रशिक्षक यूक्रेन के खिलाफ रूस के युद्ध से सबक लेकर किसी बड़े शत्रु के खिलाफ भविष्य में हो सकने वाले युद्ध के लिए सैनिकों को तैयार कर रहे हैं।
कैलिफोर्निया के मोजावे डेजर्ट स्थित प्रशिक्षण केंद्र में इस महीने जारी सैन्य अभ्यास के दौरान कुछ प्रशिक्षु रूसी बोल रहे हैं और दुश्मन सेना हमले की तैयारी कर रहे अमेरिकी ब्रिगेड के खिलाफ झूठे आरोप लगाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 17, 2022 12:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

