विदेश की खबरें | भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में न्यूयॉर्क में ‘इंडिया एट 75’ कार्यक्रम का आयोजन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत की स्वतंत्रा के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां भारत का महावाणिज्य दूतावास शहर के सांस्कृतिक संगठन और बच्चों के एक संग्रहालय के सहयोग से एक सप्ताह लंबे ‘इंडिया एट 75’ कार्यक्रम का आयोजन करेगा। इसमें भारतीय इतिहास, संस्कृति और उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए पारंपरिक चित्रकला, संगीत और कथावाचक सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।