देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1,009 नए मामले, एक संक्रमित की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 1,009 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले की तुलना में 60 प्रतिशत अधिक हैं, जबकि संक्रमण से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस बीच, दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक स्थान पर मास्क पहनना एक बार फिर अनिवार्य कर दिया है और इसका उल्लंघन करने पर 500 रुपये के जुर्माने की घोषणा की है।