COVID-19 Update: महाराष्ट्र में कोरोना ने बढ़ाई चिंता, मार्च के बाद एक दिन में सबसे अधिक मामले आए सामने
महाराष्ट्र में 25 मार्च के बाद शनिवार को एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे अधिक 194 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 78,76,697 हो गई. वहीं, संक्रमण से एक रोगी की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद 1,47,832 तक पहुंच गई। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने यह जानकारी दी.