देश की खबरें | मेघालय के मौसिनराम में रिकॉर्ड 1003.6 मिमी जबकि चेरापूंजी में 972 मिमी बारिश हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्वोत्तर में लगातार बारिश जारी रहने के कारण, मेघालय के मौसिनराम में शुक्रवार को सुबह साढ़े आठ बजे बजे समाप्त हुए 24 घंटों में 1003.6 मिलीमीटर (मिमी) बारिश हुई, जो जून में एक दिन में सबसे अधिक थी, जबकि पड़ोसी चेरापूंजी में 972 मिमी बारिश हुई। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।