दिल्ली के लिए उड़ान भरने के बाद विमान में आग लगी, सभी 185 लोग सुरक्षित
यहां हवाई अड्डे से सुरक्षा चिंता हमेशा जुड़ी रही है क्योंकि आसपास घनी आबादी है, मांस, मछली और कुक्कुट उत्पाद बेचने वाले बाजार हैं जिससे पक्षियों से टकराने का खतरा अक्सर बढ़ जाता है. इससे पहले 17 जुलाई, 2020 को यह हवाई अड्डा तब सुर्खियों में आया था जब दिल्ली जा रहा बोइंग 737 विमान उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद एक आवासीय कॉलोनी में गिर गया था.