देश की खबरें | भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला 29 मई को आईएसएस के लिए रवाना होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘एक्सिओम स्पेस’ 29 मई को अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) के लिए अपना चौथा मिशन ‘एएक्स-4’ रवाना करेगा, जिसमें भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला भी शामिल होंगे। ‘एक्सिओम स्पेस’ ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की।