देश की खबरें | राजस्थान: आने वाले दिनों में लू से राहत मिलने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
जयपुर, 29 अप्रैल राजस्थान के जैसलमेर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी।
मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में आंधी-बारिश के प्रभाव से तापमान में तीन से चार डिग्री गिरावट होने और दो मई से लू से राहत मिलने के संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, जैसलमेर में अधिकतम तापमान 46.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि फलौदी में अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री, बाड़मेर में 45.7 डिग्री, बीकानेर-गंगानगर में 44.2 डिग्री, जोधपुर में 44 डिग्री, चूरू में 43.3 डिग्री, कोटा में 43.1 डिग्री, डबोक-भीलवाड़ा में 42.9 डिग्री, जालौर में 42.3 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों पर 37.1 से लेकर 41.8 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।
विभाग ने बताया कि फलौदी में न्यूनतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं राज्य के अन्य प्रमुख स्थानों पर रात का तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 28.4 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि एक मई को नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद गरज के साथ हल्की बारिश, तेज झोंकेदार हवाएं चलने की प्रबल संभावना है।
उन्होंने बताया कि दो मई को बीकानेर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर, कोटा, जयपुर व भरतपुर संभाग के कुछ भागों में गरज के साथ कहीं-कहीं तेज हवाएं व बारिश होने की प्रबल संभावना है।
प्रवक्ता ने बताया कि आंधी-बारिश की गतिविधियां चार से सात मई को भी राज्य के कुछ भागों में जारी रहने की संभावना है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 29, 2025 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

