देश की खबरें | कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, राहुल बोले: ‘लोकतंत्र की मौत हो रही है’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी और कई खाद्य वस्तुओं को जीएसटी (वस्तु एवं सेवा कर) के दायरे में लाए जाने के खिलाफ शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन किया, जिस दौरान यहां पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत उसके 60 से अधिक सांसदों तथा 300 से ज्यादा नेताओं-कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया गया।