एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग होने के बावजूद देशी तेल तिलहनों के ऊंचे भाव पर खरीदार कम होने तथा आयातित तेलों के भाव अत्यधिक कमजोर होने से शुक्रवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे।

जरुरी जानकारी | सभी तेल-तिलहनों के भाव पूर्व स्तर पर बने रहे

नयी दिल्ली, पांच अगस्त विदेशी बाजारों में तेजी के रुख और स्थानीय मांग होने के बावजूद देशी तेल तिलहनों के ऊंचे भाव पर खरीदार कम होने तथा आयातित तेलों के भाव अत्यधिक कमजोर होने से शुक्रवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में लगभग सभी खाद्य तेल तिलहनों के भाव पूर्व-स्तर पर बने रहे।

बाजार के जानकार सूत्रों ने बताया कि एक से 10 सितंबर के बीच भविष्य के खाद्यतेलों के सौदों में आयातित तेलों के दाम इनकी मौजूदा कम कीमत वाले स्तर से भी सस्ता बैठने की संभावना है। एक से 10 सितंबर के सौदों में सीपीओ और पामोलीन 20-20 रुपये लीटर सस्ते होंगे जबकि सूरजमुखी का तेल 25-30 रुपये प्रति लीटर सस्ता होने की पूरी संभावना है। इससे मंडियों में पहले से कमजोर चल रहे भाव में आगे और गिरावट आ सकती है।

उन्होंने बताया कि मलेशिया एक्सचेंज में दो प्रतिशत की तेजी रही जबकि शिकागो एक्सचेंज 3.5 प्रतिशत मजबूत हो गया है।

सूत्रों ने कहा कि कांडला बंदरगाह पर पामोलीन का हाजिर भाव 11,750 रुपये प्रति क्विन्टल है। आयातकों ने 1-10 सितंबर के लिए पामोलीन की खरीद 9,700 रुपये प्रति क्विन्टल के भाव पर की है जिसमें खरीद मूल्य, सारे शुल्क, खर्च और मुनाफा शामिल हैं। इस अवधि के सौदे आयातक 10,500 रुपये प्रति क्विन्टल पर बेचने को तैयार है। लेकिन इस भाव पर कोई लिवाल नहीं है।

सूत्रों ने कहा कि अक्टूबर में मूंगफली और बिनौला की नयी फसलें आने के बाद इन तेलों के भाव में भी नरमी आने की संभावना है। जबकि सरसों की भी मंडियों में आवक कम है। लेकिन आयातित तेलों के दाम जिस कदर टूटे हैं और आगे कीमतों का टूटना जारी रहने की संभावना है, उससे तेल कीमतों पर दबाव है। इन सारी परिस्थितियों के बीच सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल तिलहन, सीपीओ, बिनौला और पामोलीन तेल के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे। स्थानीय औद्योगिक इकाइयों में सीपीओ और पामोलीन तेल की साधारण मांग बनी हुई है।

सूत्रों ने कहा कि पिछले साल के मुकाबले सरसों तेल का भाव लगभग 30 रुपये लीटर सस्ता है।

शुक्रवार को तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे:

सरसों तिलहन - 7,190-7,240 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली - 6,870 - 6,995 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 16,000 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंगफली सॉल्वेंट रिफाइंड तेल 2,670 - 2,860 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,295-2,375 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,325-2,440 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 17,000-18,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 13,000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 13,100 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,600 रुपये प्रति क्विंटल।

सीपीओ एक्स-कांडला- 10,950 रुपये प्रति क्विंटल।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,950 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,900 रुपये प्रति क्विंटल।

पामोलिन एक्स- कांडला- 11,750 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।

सोयाबीन दाना - 6,350-6,425 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन लूज 6,125- 6,200 रुपये प्रति क्विंटल।

मक्का खल (सरिस्का) 4,010 रुपये प्रति क्विंटल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2022 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).