विदेश की खबरें | एफबीआई ने ट्रंप के मार-ए-लागो एस्टेट और क्लब पर की छापेमारी, तिजोरी तोड़ी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने फ्लोरिडा में अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के निजी क्लब और ‘मार-ए-लागो एस्टेट’ पर छापेमारी की। एफबीआई ने राष्ट्रपति कार्यालय से जुड़े दस्तावेजों, जिसमें गोपनीय सामग्री शामिल है, के रखरखाव से जुड़ी जांच के तहत एक तिजोरी को तोड़ा, जिस पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति गुस्से से बिफर पड़े। ट्रंप ने इसे वर्ष 2024 में व्हाइट हाउस पहुंचने की उनके प्रयासों में अडंगा लगाने वाला करार दिया।