एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नीतीश ने दोबारा जनादेश का अपमान किया, बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो : चिराग पासवान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरी बार जनादेश का अपमान किया है।

देश की खबरें | नीतीश ने दोबारा जनादेश का अपमान किया, बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू हो : चिराग पासवान

नयी दिल्ली, नौ अगस्त लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के नेता चिराग पासवान ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) से नाता तोड़कर बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर नीतीश कुमार की कड़ी आलोचना की और आरोप लगाया कि उन्होंने दूसरी बार जनादेश का अपमान किया है।

पासवान ने बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने और नए सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की।

बिहार में नीतीश के इस्तीफे के बाद तेज हुई राजनीतिक हलचल के बीच चिराग भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थन में आ गए और कहा कि भगवा दल ने वह सब स्वीकार किया जो मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार चाहते थे। उन्होंने कहा कि यहां तक कि भाजपा ने उनके लिए अपनी नीतियों तक से समझौता किया।

चिराग ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, ‘‘नीतीश कुमार ने एक बार फिर जनादेश का अपमान किया है। उन्होंने अपनी विश्वसनीयता खो दी है...यह मजाक है क्या? एक बार आप किसी के साथ सरकार बनाते हो और दूसरी बार किसी और के साथ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं राज्यपाल से आग्रह करूंगा कि वह राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने की अनुशंसा करें। नए जनादेश के लिए विधानसभा चुनाव कराया जाना चाहिए।’’

यह पूछे जाने पर कि ताजा राजनीतिक परिस्थितियों में उनकी क्या भूमिका होगी, चिराग ने कहा, ‘‘इस बारे में मैंने कोई फैसला नहीं किया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2022 05:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).