विदेश की खबरें | अकेले रहना चुना है तो जान लीजिए खुशहाल जीवन जीने के पांच तरीके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटिश कोलंबिया (कनाडा), सात मई (द कन्वरसेशन) बीस और तीस वर्ष की आयु के कई लोगों का अधिकतर समय खुद को जानने-समझने और एक व्यस्क के तौर पर अपनी जीवनशैली तय करने में निकल जाता है। इस दौरान समाज अकसर उन्हें प्यार की तलाश करने, स्थायित्व हासिल करने और परिवार शुरू करने के बारे में बताता है। इन पहलुओं को आज भी मोटे तौर पर वयस्कता और सफलता के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है।