जरुरी जानकारी | एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड ने गति पकड़ी, पिछले एक साल में 3.5 लाख निवेशक जुड़े
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूंजी बाजारों में जारी अस्थिरता के बीच एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड निवेशकों के बीच लोकप्रिय हो रहे हैं। इस श्रेणी का परिसंपत्ति आधार अप्रैल, 2025 में सालाना आधार पर 12 प्रतिशत बढ़कर 2.26 लाख करोड़ रुपये हो गया। एग्रेसिव हाइब्रिड म्यूचुअल फंड शेयर और ऋण प्रतिभूतियों दोनों में निवेश करते हैं। हालांकि, इनका ज्यादा जोर शेयरों में निवेश पर होता है।