देश की खबरें | मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं के कब्जे से मुक्त कराई गई जमीन पर बेघरों के लिए बनेंगी ‘सुराज कॉलोनियां’
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में भू-माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई 23,000 एकड़ से अधिक शासकीय जमीन पर गरीब आवासहीन परिवारों के लिए ‘सुराज कॉलोनियां’ बनेंगी और प्रदेश की राजधानी भोपाल के नीलबड़ क्षेत्र से इसकी शुरूआत भी हो गई है। भू-माफियाओं के अतिक्रमण से मुक्त कराई गई यह भूमि 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की है।