देश की खबरें | स्मृति मंधाना : एक बार फिर आईसीसी ने वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर के तौर पर किया नामांकित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जाते साल के आखिरी दिन खबरों से भरपूर रहे। इनमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां का निधन, दुनियाभर में फुटबॉल के भगवान माने जाने महान पेले का निधन और सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत के घायल होने जैसी बड़ी खबरों के बीच खेल के पन्ने पर छपी एक कॉलम की खबर देखने में तो छोटी थी, पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना के लिए बहुत बड़ी थी। दरअसल उन्हें एक बार फिर आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है।