जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1.35 लाख करोड़ रुपये बढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1,35,794.06 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में सबसे अधिक बढ़त हुई।
नयी दिल्ली, एक जनवरी पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ का बाजार पूंजीकरण 1,35,794.06 करोड़ रुपये बढ़ा। इसमें भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) में सबसे अधिक बढ़त हुई।
पिछले हफ्ते 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 995.45 अंक या 1.66 प्रतिशत चढ़ गया।
शीर्ष 10 कंपनियों में सिर्फ हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारती एयरटेल में गिरावट हुई।
भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 35,029.1 करोड़ रुपये बढ़कर 5,47,257.19 करोड़ रुपये हो गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 31,568.08 करोड़ रुपये बढ़कर 17,23,979.45 करोड़ रुपये हो गया।
इस दौरान अडाणी एंटरप्राइजेज का मूल्यांकन 24,898.33 करोड़ रुपये बढ़कर 4,39,966.33 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 16,535.08 करोड़ रुपये बढ़कर 9,07,505.41 करोड़ रुपये हो गया।
रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है। इसके बाद टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान रहा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 01, 2023 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

