देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी आज मुंबई में 38,000 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी बृहस्पतिवार को मुंबई के दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह बुनियादी ढांचे के विकास, शहरी यात्रा को सुगम बनाने तथा स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने के उद्देश्य से 38,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।