विदेश की खबरें | चीन की जनसंख्या में गिरावट दशकों के असफल परिवार नियोजन उपायों का परिणाम, इसके वैश्विक प्रभाव होंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. शेफ़ील्ड, 20 जनवरी (द कन्वरसेशन) चीन की जनसंख्या 60 वर्षों में पहली बार घटी है और सदी के अंत तक इसका आधी से कम होना तय है। कुछ वर्षों तक गिरावट के बाद, चीन अब उस स्थिति में पहुंचेगा जिसे एक सरकारी अधिकारी ने "नकारात्मक जनसंख्या वृद्धि का युग" कहा है, राष्ट्रीय जन्म दर प्रति 1,000 लोगों पर 6.77 जन्म के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गई है।