देश की खबरें | भारत में ग्रीनहाउस गैसों का सात फीसदी उत्सर्जन औद्योगिक बॉयलर से : रिपोर्ट
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में औद्योगिक बॉयलर से हर साल औसतन 18.2 करोड़ टन कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन होता है, जो देश के कुल ग्रीनहाउस गैस (जीएचजी) उत्सर्जन का लगभग सात फीसदी और उद्योगों से होने वाले कुल उत्सर्जन का एक-चौथाई भाग से अधिक है। बुधवार को जारी एक नयी रिपोर्ट तो कुछ यही बयां करती है।