India Smartphone Market Declined: बीते साल की चौथी तिमाही में देश में स्मार्टफोन की बिक्री 27 प्रतिशत घटी
साल 2022 में कुल 20.1 करोड़ मोबाइल फोन बेचे गए, जो 12 प्रतिशत की वार्षिक गिरावट है. तिमाही और सालाना आधार पर क्रमश: 18.6 प्रतिशत और 38.3 प्रतिशत की बाजार हिस्सेदारी के साथ शाओमी शीर्ष पर रही. हालांकि, कंपनी की दिसंबर, 2022 की तिमाही में कंपनी की बिक्री 38.3 प्रतिशत और सालाना आधार पर 25 प्रतिशत घटी.