Adani Cases: अडाणी मामले में सवालों के जवाब उच्चतम न्यायालय की समिति से नहीं, जेपीसी जांच से मिलेंगे- कांग्रेस
कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को कहा कि अडाणी समूह से जुड़े मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित समिति की जांच से सिर्फ भारतीय प्रतिभूति विनिमय बोर्ड (सेबी) के नियमों का उल्लंघन होने या न होने के बारे में पता चलेगा, लेकिन इस पूरे प्रकरण को लेकर संसद में जो सवाल उठाए गए, उनके जवाब सिर्फ संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही मिल सकते हैं.