विदेश की खबरें | स्पेसएक्स ने अमेरिका, रूस और यूएई के अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन भेजा
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

केनेडी अंतरिक्ष केंद्र से फाल्कन रॉकेट मध्यरात्रि के बाद अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर रवाना हुआ। यह रॉकेट छह महीने के मिशन पर रवाना हुआ है।

पहले इन अंतरिक्ष यात्रियों को सोमवार को रवाना किया जाना था लेकिन अंतिम समय में इंजन प्रणाली में समस्या के कारण ऐसा नहीं हो पाया।

ये अंतरिक्ष यात्री अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) में मौजूद जापानी दल की जगह लेंगे। अल-नियादी से पहले साल 2019 में संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री हाजा अल-मंसूरी पहली बार एक सप्ताह के लिए अंतरिक्ष स्टेशन गए थे।

नियादी ने अंतरिक्ष स्टेशन की कक्षा में पहुंचने के बाद अरबी और फिर अंग्रेजी में आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, “रॉकेट की रवानगी अद्भुत थी। शानदार”

नियादी के अलावा अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में जाने वाले यात्रियों में रूस के आंद्रे फेदियाएव और अमेरिका के वारेन होबर्ग व स्टीफ बोवेन शामिल हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)