विदेश की खबरें | जिम्बाब्वे पुलिस ने लोकप्रिय पत्रकार और विपक्ष के नेता को हिरासत में लिया

उनके वकीलों ने उक्त जानकारी दी।

पत्रकार होपवेल चिनोनो के ट्विटर पर काफी फॉलोवर्स हैं और वह लगातार सरकार के कथित भ्रष्टाचार के संबंध में ट्वीट करते रहते हैं। वह अपने हैंडल से देश के नागरिकों को भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने को भी कहते हैं।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब के किंग सलमान बिन अब्दुल अजीज अल सऊद की तबीयत बिगड़ी, किंग फैसल स्पेशलिस्ट अस्पताल में भर्ती.

पुलिस जब छापा मारने पहुंची तो चिनोनो ने ट्वीट किया, ‘‘वे जबरन मेरे घर में घुस रहे हैं। दुनिया वालों देखो।’’ उनकी वकील बियाट्रिस मतेत्वा ने बताया कि पत्रकार को हरारे के एक थाने में हिरासत में रखा गया है, लेकिन वकीलों को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है।

हरारे स्थिति अमेरिकी दूतावास ने ट्वीट किया, ‘‘लोकतंत्र में प्रेस को राजनीतिक रूप से डराने के लिए कोई जगह नहीं है।’’ गौरतलब है कि दूतावास इससे पहले सत्तारूढ़ दल पर चिनोनो को आगे बढ़ाने का आरोप लगा चुका है।

यह भी पढ़े | यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन के नेताओं ने की कोरोना वायरस कोष पर एकता की अपील.

जिम्बाब्वे लॉयर्स फॉर ह्यूमन राइट्स का कहना है कि 31 जुलाई को सरकार विरोधी रैली के आयोजक, विपक्ष के नेता जैकब नगारिह्यूम भी पुलिस की हिरासत में हैं। उक्त संस्था ही जैकब को वकील मुहैया करा रही है।

वकीलों का कहना है कि चिनोनो और जैकब, दोनों के खिलाफ लगे आरोप अभी स्पष्ट नहीं हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)