देश की खबरें | जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति, कांगो के उप-प्रधानमंत्री सीआईआई एक्जिम बैंक सम्मेलन में हिस्सा लेने भारत पहुंचे

नयी दिल्ली, 14 जून जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टैंटिनो चिवेंगा और डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के उप-प्रधानमंत्री विटल कार्मेहे बुधवार को भारत पहुंचे जहां वे सीआईआई-एक्जिम बैंक सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया, ‘‘जिम्बाब्वे के उपराष्ट्रपति कॉन्स्टैंटिनो चिवेंगा का सीआईआई-एक्जिम बैंक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचने पर गर्मजोशी भरा स्वागत।’’

उन्होंने कहा कि इस यात्रा से दोनों देशों के विकास गठजोड़, कारोबार एवं आर्थिक संबंधों को मजबूती मिलेगी।

गौरतलब है कि 18वें सीआईआई-एक्जिम बैंक सम्मेलन का आयोजन नयी दिल्ली में 14 से 16 जून के बीच किया जा रहा है।

बागची ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक कांगो के उप-प्रधानमंत्री विटल कार्मेहे सीआईआई-एक्जिम बैंक सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे।

उन्होंने कहा, ‘‘यह दोनों देशों के बीच कारोबार, आर्थिक एवं वाणिज्यिक गठजोड़ को मतबूत बनाने का अवसर है।’’

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)