देश की खबरें | योगी ने 28 उपकेन्द्रों का लोकार्पण, शिलान्यास किया
जियो

लखनऊ, छह जून उत्तर प्रदेश में प्रत्येक घर में चौबीसों घंटे बिजली की अबाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को उत्तर प्रदेश विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा 3,135 करोड़ रुपये की लागत वाले 28 उपकेन्द्रों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

योगी ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार ने लॉकडाउन के दौरान भी विद्युत उपकेंद्रों का निर्माण कराया और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की।

यह भी पढ़े | Coronavirus Pandemic: कोरोना टेस्ट करवाने और हॉस्पिटल में बेड ढूंढने के लिए मुंबई, दिल्ली, गुरुग्राम सहित देश के कई हिस्सों में लोगों को करना पड़ रहा है संघर्ष.

उन्होंने कहा कि 2017 से पूर्व प्रदेश में बिजली संकट गंभीर था और चार—पांच वीआईपी जिलों को ही बिजली मिलती थी, लेकिन अब प्रदेश के हर जिला मुख्यालय को 22 से 24 घंटे बिजली मिल रही है जबकि तहसील मुख्यालयों को 20 से 21 घंटे और ग्रामीण क्षेत्रों को 17 से 18 घंटे बिजली मिल रही है।

योगी ने कहा कि उनकी सरकार ने 1.24 करोड़ परिवारों को मुफ्त में विद्युत कनेक्शन दिये और 1.79 लाख मजरों तक पहली बार बिजली पहुंचायी।

यह भी पढ़े | BITSAT 2020 Exam Scheduled: बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस एडमिशन टेस्ट के लिए नया शेड्यूल जारी, यहां देखें डिटेल्स.

उन्होंने बताया कि 28 नए उपकेंद्रों से चित्रकूट, महोबा, बलरामपुर, उन्नाव, लखनऊ, सुल्तानपुर, अमेठी, प्रयागराज, बलिया, गोरखपुर, बस्ती, फिरोजाबाद, कानपुर, मथुरा, आगरा, मेरठ, गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर में विद्युत व्यवस्था और बेहतर होगी।

उन्होंने बताया कि आगामी पांच साल में ट्रांसमिशन क्षेत्र में 20,000 करोड़ रुपये की लागत की परियोजनाओं का निर्माण होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)