विजयवाड़ा, 21 जून आंध्र प्रदेश के राज्यपाल एस अब्दुल नजीर ने बुधवार को नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कहा कि योग स्वस्थ जीवन के लिए विज्ञान की एक कला है जो मन तथा शरीर के बीच सामंजस्य बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है।
राज्यपाल ने राज भवन में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में भाग लिया और कहा कि योग तनाव कम करता है।
राज भवन द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में नजीर ने कहा, ‘‘योग मन तथा शरीर के बीच सामंजस्य बनाने, शरीर को चुस्त बनाए रखने तथा तनाव कम करने में मदद करने पर ध्यान केंद्रित करता है।’’
नजीर ने कहा कि योग प्रतिरक्षा बढ़ाने, आंतरिक ऊर्जा बढ़ाने और सभी उम्र के लोगों के लिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने जैसे कई फायदे देता है।
राज्यपाल नजीर, उनके विशेष मुख्य सचिव अनिल कुमार सिंघल, संयुक्त सचिव पी एस सूर्यप्रकाश और अन्य अधिकारियों ने इस मौके पर योग आसन तथा अन्य योग अभ्यास किए।
संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के एक प्रस्ताव के बाद 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी और पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2015 में मनाया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY