बेंगलुरु, 30 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं पौत्र एन आर संतोष ने सोमवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आत्महत्या के प्रयास की खबरों से इनकार किया।
संतोष ने इन खबरों को खारिज किया कि उन्हें आत्महत्या के कथित प्रयास की वजह से शुक्रवार रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात.
उन्होंने कहा कि उन्होंने ‘‘गलती से’’ नींद की आधी गोली की जगह एक गोली खा ली थी।
संतोष (31) ने कहा, ‘‘मैं हर किसी को स्पष्ट करना चाहता हूं कि तीन दिन पहले एक पारिवारिक कार्यक्रम था...मेरे चचेरे भाई की शादी थी...भोजन संबंधी कुछ चीज के चलते मुझे कब्ज हो गई।’’
यह भी पढ़े | Dev Deepawali 2020: वाराणसी के गंगा घाट पर पीएम मोदी के दीया जलाते ही जगमगाने लगी काशी.
उन्होंने कहा, ‘‘उस समय गलती से मैंने दूसरी दवा ले ली और इसकी अधिक मात्रा की वजह से मैं नींद महसूस करने लगा। मेरी पत्नी इससे चिंतित हो गईं और मुझे अस्पताल ले गईं तथा इसी से तमाम अटकलें लगीं।’’
अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद संतोष ने पत्रकारों से कहा कि यह एक गलती थी और उन्होंने जानबूझकर कुछ नहीं किया।
संतोष ने कहा कि जब उन्हें नींद नहीं आती तो सामान्य तौर पर वह नींद की गोलियां खाते हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं 0.02 एमजी की गोली खाता हूं। आधी गोली खाने की जगह मैंने पूरी गोली खा ली, जिससे मुझे नींद आने लगी।’’
इस बीच, रमैया मेमोरियल अस्पताल ने एक बयान में आज कहा कि संतोष की हालत अब ठीक है और उनके सभी मानक संतोषजनक हैं, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
संतोष इसी अस्पताल में भर्ती थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY