देश की खबरें | दिल्ली से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलना बंद, राज्य सरकार ने नहीं की और ट्रेन चलाने की मांग
जियो

नयी दिल्ली, तीन जून दिल्ली सरकार की तरफ से और श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की मांग नहीं किए जाने के आलोक में राष्ट्रीय राजधानी से इन ट्रेनों का परिचालन समाप्त कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान निसर्ग ने ली एक की जान, कई बड़े पेड़ जड़ समेत उखड़ गए.

उन्होंने कहा कि ट्रेन चलाने के लिए पुनः अनुरोध प्राप्त होने पर परिचालन दोबारा शुरू किया जाएगा।

रेलवे के एक अधिकारी ने कहा, “वर्तमान में दिल्ली सरकार से श्रमिक स्पेशल ट्रेन चलाने की मांग नहीं प्राप्त हुई है। दिल्ली के रेलवे स्टेशनों से कोई प्रवासी ट्रेन नहीं चल रही है। हालांकि गुड़गांव से ओडिशा के बालासोर के लिए आज एक ट्रेन रवाना होगी।”

यह भी पढ़े | ट्रम्प प्रशासन ने चीनी एयरलाइंस को ब्लॉक करने की योजना बनाई : 3 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

दिल्ली से अंतिम ट्रेन 31 मई को चली थी। दिल्ली में फंसे प्रवासी श्रमिकों को उनके गृह राज्य पहुंचाने के लिए रेलवे एक मई से अब तक 242 ट्रेन चला चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)