देश की खबरें | महिला आयोग प्रमुख ने कंगना को ‘धमकी देने वाले’ शिवसेना विधायक की गिरफ्तारी की पैरवी की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, चार सितंबर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने शु्क्रवार को शिवसेना के उस विधायक की गिरफ्तारी की पैरवी की जिन्होंने अभिनेत्री कंगना रनौत को कथित तौर पर धमकी दी है।

शिवसेना विधायक प्रदीप सरनाईक द्वारा कंगना को कथित तौर पर धमकी देने के मामले का हवाला देते हुए रेखा ने कहा कि उन्होंने इसका संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़े | Rajnath Singh Meets Chinese Defence Minister Wei Fenghe in Moscow: सीमा पर तनाव के बीच, चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ राजनाथ सिंह की बैठक जारी.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मुबई पुलिस आयुक्त, उन्हें (विधायक) तत्काल गिरफ्तार किया जाना चाहिए।’’

बाद में मुंबई के पुलिस आयुक्त एसके जायसवाल को भेजे पत्र में रेखा शर्मा ने कहा कि जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति द्वारा एक महिला को ‘धमकी देने’ का महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।

यह भी पढ़े | Vodafone Idea To Raise Up To ₹25,000 Crore: वोडाफोन आइडिया बोर्ड ने 25,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को दी मंजूरी.

महिला आयोग की अध्यक्ष ने कहा, ‘‘आयोग यह सलाह देता है कि प्रदीप सरनाईक के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाए और इस बारे में आयोग को जल्द सूचित किया जाए।’’

दरअसल, सरनाईक ने ट्वीट कर कहा है कि मुंबई की तुलना पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) से करने के लिए कंगना पर देशद्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘संजय राउत जी ने बहुत ही नरम होकर कंगना को सावधान किया था। अगर वह यहां आती हैं तो हमारी बहादुर महिलाएं उन्हें थप्पड़ मारे बगैर नहीं छोड़ेंगी।’’

गौरतलब है कि कंगना ने हाल ही में एक ट्वीट में सवाल किया था, "मुंबई, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?" उन्होंने एक सितंबर की एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया था जिसमें संजय राउत ने कथित तौर पर कहा था कि अगर वह नगर की पुलिस से डरती हैं तो उन्हें वापस मुंबई नहीं आना चाहिए।

उनके इस बयान के बाद संजय राउत और शिवसेना के दूसरे नेता उन पर हमलावर हो गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)