कोरबा, चार अगस्त छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है।
सूरजपुर जिले के वन विभाग के अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत झींगा गांव में हाथी के हमले में किउली बाई (55) की मौत हो गई।
यह भी पढ़े | अरुणाचल प्रदेश में COVID-19 के 60 नए मामले दर्ज, कुल संक्रमितों का आकड़ा हुआ 1 हजार 752.
अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम किउली बाई गांव की अन्य महिलाओं के साथ खेत में रोपा लगाकर घर लौट रही थीं। इस दौरान उनका सामना एक दंतैल हाथी से हो गया। हाथी को देखकर अन्य महिलाएं वहां से भाग गए गईं लेकिन किउली बाई भागने में असफल रही। हाथी ने महिला को कुचलकर मार डाला।
उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रतापपुर वन परिक्षेत्र के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंच गए तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि मृतका के परिजनों को तात्कालिक सहायता राशि 25 हजार रूपए दी गई है, शेष 5.75 लाख रूपए नियमानुसार सभी अपौचारिकता पूर्ण होने के बाद परिजनों को दे दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में 13 हाथियों के एक दल विचरण कर रहा है। ग्रामीणों को दल से दूर रहने की सलाह दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY