बालासोर(ओडिशा), 30 जून बालासोर जिले के पृथक-वास केंद्र में रह रही 50 वर्षीय एक प्रवासी महिला ने मंगलवार को एक पेड़ से फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि हैदराबाद के एक निजी फर्म में काम करने वाली महिला 20 जून को शहर में लौटी थी जिसके बाद उसे पृथक-वास में रखा गया था।
यह भी पढ़े | TikTok समेत चीनी एप्स को बैन करने के सरकार के फैसले का बॉलीवुड के सितारों ने किया स्वागत.
वह बालासोर के जयरामपुर गांव की रहने वाली थी।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पृथक-वास केंद्र में रह रहे लोगों ने उसे जयरामपुर हाई स्कूल के पीछे एक पेड़ से लटका हुआ पाया।
यह भी पढ़े | पतंजलि की 'कोरोनिल' को इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर आयुष मंत्रालय से मिली मंजूरी.
उन्होंने स्थानीय अधिकारियों और पुलिस को सूचित किया।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम ने तुरंत उसे स्थानीय अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और उसकी मौत के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY