हैलाकांडी, 13 जुलाई असम में हैलाकांडी जिले के एक पृथक-वास केंद्र में 37 वर्षीय महिला ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है। वह परिवार के साथ कर्नाटक के बेंगलुरू से लौटी थी।
पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला प्राथमिक स्कूल पृथक-वास केंद्र के स्नानघर की खिड़की से रविवार को लटकी मिली।
यह भी पढ़े | कोरोना के झारखंड में 189 नए मरीज पाए गए, 43 हुए ठीक: 13 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
महिला अपने पति और आठ वर्षीय बेटे के साथ 28 जून को एक उड़ान से बेंगलुरू से यहां पहुंची थी।
यहां पहुंचने पर उनके नमूने लिए गए थे और उन्हें निचिंतापुर के एक स्कूल में बनाए गए पृथकवास केंद्र में रखा गया था।
यह भी पढ़े | राहुल गांधी का मीडिया पर बड़ा आरोप, बड़े हिस्से पर फासीवादी ताकतों का कब्जा.
स्वास्थ्य सेवा के संयुक्त निदेशक डॉ बी बर्मन ने बताया कि उनके पति के नमूने की जांच की गई थी जिससे संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी, लेकिन महिला और बेटे के नमूनों का परीक्षण नहीं किया जा सका था, क्योंकि यह "मात्रा में कम" था।
घटना की सूचना मिलने पर मजिस्ट्रेट और पुलिस के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंचे तथा मृत महिला के नमूनों का रैपिड एंटीजन परीक्षण किया जो निगेटिव आया।
बर्मन ने कहा कि नमूने को आरटी-पीसीआर जांच के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज तथा अस्पताल भेजा गया है।
शव को एसके रॉय सिविल अस्पताल में भेजा गया है और उसे शवगृह में रखा गया है।
पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY