देश की खबरें | नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगे: ममता बनर्जी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, तीन दिसंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि यदि “किसान विरोधी” नए कृषि कानूनों को वापस नहीं लिया गया तो वह देशव्यापी विरोध प्रदर्शन शुरू करेंगी।

तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ने इस मुद्दे पर भाजपा नीत केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए सिलसेवार ट्वीट किये।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: SAD(D) के प्रमुख Sukhdev Singh Dhindsa ने कृषि कानून के विरोध में पद्म भूषण सम्मान लौटाया.

उन्होंने ट्वीट किया, “मैं किसानों, उनके जीवन और उनकी आजीविका के बारे में बहुत चिंतित हूं। भारत सरकार को किसान विरोधी कानून वापस लेना चाहिए। यदि वह तत्काल ऐसा नहीं करते हैं तो हम राज्य और देश भर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। शुरुआत से ही हम इन किसान विरोधी विधेयकों का विरोध कर रहे हैं।”

बनर्जी ने कहा, “हमने शुक्रवार, चार दिसंबर को अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस की एक बैठक बुलाई है। हम इस पर चर्चा करेंगे कि आवश्यक वस्तु अधिनियम से आम लोगों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है और इससे महंगाई कितनी बढ़ रही है। केंद्र सरकार को इस जनविरोधी कानून को वापस लेना चाहिए।”

यह भी पढ़े | ICSE, ISC Board Exams 2021: CISCE ने सभी राज्य के CM & EC से अप्रैल-मई में परीक्षा आयोजित करने की मांग की.

उन्होंने कहा, “भारत सरकार हर चीज बेच रही है। आप रेलवे, एयर इंडिया, कोयला, बीएसएनएल, बीएचईएल, बैंक, रक्षा इत्यादि को नहीं बेच सकते। गलत नीयत से लाई गई विनिवेश और निजीकरण की नीति वापस लीजिए। हम अपने राष्ट्र के खजाने को भाजपा की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं बनने देंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)