कोलकाता, 27 जून पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम इकाइयों (एमएसएमई) और निर्यातकों के लिए व्यापर शोध एवं विश्लेषक कंपनी डन एंड ब्रैडस्ट्रीट (डीएंडबी) के साथ समझौता किया है।
इस समझौते के तहत डीएंडबी किसी एमएमएमई इकाई या किसी निर्यातक फर्म को नौ अंकों का एक अनूठा नंबर देगी जिसमें उसकी वित्तीय सेहत के बारे में तमाम संकेतक दर्ज होंगे।
पश्चिम बंगाल सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि 'डेटा यूनिवर्सल नंबरिंग सिस्टम' (डीयूएनएस) में एमएसएमई इकाई या निर्यातक के बारे में वित्तीय आंकड़े, उनके कारोबारी संबंधों और क्रेडिट स्कोर का भी जिक्र रहेगा। इसकी मदद से संभावित कर्जदाता उस कंपनी के बारे में क्रेडिट रिपोर्ट भी मंगा सकते हैं।
अधिकारी के मुताबिक, डीयूएनएस नंबर से राज्य के एमएसएमई क्षेत्र को अपनी विश्वसनीयता बनाने और वैश्विक बाजारों में पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।
इस संबंध में डीएंडबी ने कहा, "सर्वेक्षणों से पता चलता है कि एमएसएमई के लिए अपना कारोबार बढ़ाने की राह में वैश्विक बाजार पहुंच सबसे बड़ी चुनौती होती है।"
प्रेम
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY