देश की खबरें | हरियाणा के कालेजों में स्नातक के प्रवेश के लिए शुरू की गई वेबसाइट
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, सात सितंबर हरियाणा में सरकारी, अनुदान प्राप्त तथा स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में नए अकादमिक सत्र 2020-21 में स्नातक के पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एक वेबसाइट की शुरुआत की।

एक आधिकारिक वक्तव्य में कहा गया कि इस वेबसाइट के माध्यम से छात्र घर बैठे प्रवेश की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे।

यह भी पढ़े | Nyima Tenzin Funeral: लद्दाख में शहीद हुए स्पेशल फ्रंटियर फोर्स कमांडो को ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते हुए लोगों ने दी श्रद्धांजलि, देखें वीडियो.

वक्तव्य में कहा गया कि सरकारी, अनुदान प्राप्त और स्ववित्तपोषित महाविद्यालयों में अकादमिक सत्र 2020-21 में विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश की प्रक्रिया सोमवार को शुरू हुई।

वक्तव्य में कहा गया कि कोविड-19 महामारी के बीच बड़ी संख्या में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्रों को राहत देते हुए स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों का पंजीकरण शुल्क माफ कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Kohinoor Electronics Director Vishal Mewani Death: मुंबई में दर्दनाक हादसा, ‘कोहिनूर इलेक्ट्रॉनिक्स’ के निदेशक विशाल मेवाणी की लिफ्ट के शॉफ्ट में फंसने से मौत.

छात्रों के प्रवेश परीक्षा संबंधी प्रश्नों के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने ‘आपका मित्र’ नामक व्हाट्सएप्प चैटबॉट की भी शुरुआत की।

इसके अलावा खट्टर ने उच्चतर शिक्षा विभाग और 158 सरकारी कालेजों की नई वेबसाइट का भी उद्घाटन किया।

डिजिटल माध्यम से किए गए उद्घाटन में दौरान हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल और अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा, “उच्च शिक्षा में हमें यह सुनिश्चित करना है कि अनुसंधान पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जाए और इसके लिए हरियाणा में अधिक से अधिक कालेज और विश्वविद्यालय खोले गए हैं। शिक्षा के अलावा कौशल भी उतना ही महत्वपूर्ण है और इसके लिए श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)