दरअसल ‘लोन रेंजर’ से वह अमेरिकन ओल्ड वेस्ट के एक काल्पनिक चरित्र का जिक्र कर रहे थे जो आंखों पर काले रंग का मास्क पहनता था।
ट्रंप ने एक साक्षात्कार में फॉक्स बिजनेस से कहा, ‘‘मैं मास्क पहनने के लिए तैयार हूं। मुझे लगता है कि मास्क अच्छे हैं। लोगों ने मुझे मास्क पहने हुए देखा है।’’
यह भी पढ़े | आलोचना के चलते न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्री डेविड क्लार्क ने दिया इस्तीफा.
उनकी यह टिप्पणी तब आयी है जब एक दिन पहले रिपब्लिकन सांसदों ने सुझाव दिया कि राष्ट्रपति को अमेरिकियों के लिए अच्छा उदाहरण पेश करने के लिए सार्वजनिक रूप से मास्क पहनना चाहिए।
ट्रंप ने कहा, ‘‘अगर मैं लोगों की भीड़ में होऊंगा तो निश्चित तौर पर मास्क पहनूंगा।’’
ट्रंप लंबे समय से मास्क पहनने से इनकार करते रहे हैं। अप्रैल में रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर अपना चेहरा ढंकने की अनुशंसा की थी। हालांकि ट्रंप ने इसके तुरंत बाद मास्क पहनने पर अमल से इनकार कर दिया था। उन्होंने कहा था कि कमांडर इन चीफ के लिए मास्क पहनना अशोभनीय होगा, क्योंकि वह कई राष्ट्र प्रमुखों से मिलता है।
बहरहाल बुधवार को इससे अलग रुख अपनाते हुए उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मास्क पहना था। यह लोन रेंजर की लगता लगता है। मुझे इसे पहनने से कोई दिक्कत नहीं है और अगर लोगों को इसे पहनकर अच्छा लगता है तो उन्हें पहनना चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY