एजेंसी न्यूज

भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीन की आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा: अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी निक्की हेली

भारत में चीन से संबंधित 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने जाने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली ने कहा है कि भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीनी आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा. इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मार्को रुबियो ने भी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का समर्थन किया है.

भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीन की आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा: अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी निक्की हेली
निक्की हेली (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन, 2 जुलाई: भारत में चीन से संबंधित 59 मोबाइल ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने जाने के कुछ ही दिन बाद अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की नेता एवं भारतीय-अमेरिकी निक्की हेली (Nikki Haley) ने कहा है कि भारत लगातार दिखा रहा है कि वह चीनी आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा. हेली ने बुधवार को ट्वीट किया, "यह देखकर अच्छा लगा कि भारत ने चीनी कंपनियों के मालिकाना हक वाले 59 लोकप्रिय ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है. इनमें टिकटॉक जैसे ऐप भी शामिल हैं, जिनके लिए भारत सबसे बड़े बाजारों में से एक है."

चीन से संबंध रखने वाले ऐप पर प्रतिबंध लगाए जाने के भारत के फैसले का अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने भी स्वागत किया . पोम्पिओ ने कहा कि इससे, "भारत की सम्प्रभुता एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मजबूत होगी." इस मामले पर पोम्पिओ के बयान के कुछ ही घंटों बाद हेली ने ट्वीट किया, "भारत लगातार यह दर्शा रहा है कि वह चीन की आक्रामकता के बावजूद पीछे नहीं हटेगा."

यह भी पढ़ें: अमेरिका ने चीनी एप पर प्रतिबंधों की भारत की नीति का किया स्वागत, माइक पोम्पियो ने कहा- आंतरिक और राष्ट्रीय सुरक्षा की होगी रक्षा

इसके अलावा रिपब्लिकन पार्टी के सांसद मार्को रुबियो ने भी चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगाने के भारत के फैसले का समर्थन किया है. भारत ने चीन से संबंध रखने वाले 59 ऐप पर सोमवार को प्रतिबंध लगा दिया था. इनमें लोकप्रिय टिकटॉक और यूसी ब्राउजर जैसे ऐप भी शामिल हैं. सरकार ने कहा है कि ये ऐप देश की संप्रभुता, अखंडता और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए हानिकारक हैं. ये प्रतिबंध लद्दाख क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ मौजूदा तनावपूर्ण स्थितियों के बीच लगाए गए हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2020 09:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).