विदेश की खबरें | ग्वाटेमाला में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

अधिकारियों के तीन विपक्षी उम्मीदवारों के नाम सूची से हटाये जाने के बाद कई ग्वाटेमाला वासियों ने राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों को लेकर नाखुशी व्यक्त की है। इसके बाद कुछ विशेषज्ञों ने मतदान प्रतिशत कम रहने की आशंका भी जाहिर की।

राष्ट्रपति पद के कुल 22 उम्मीदवारों में से किसी के भी जीत के लिए आवश्यक 50 प्रतिशत मत हासिल न करने पर सबसे अधिक मत हासिल करने वाले पहले दो उम्मीदवारों के बीच 20 अगस्त को दूसरे दौर का मतदान होगा।

मतदान के दौरान कुछ समस्याएं पेश होने की सूचना भी मिली।

मध्य ग्वाटेमाला के सैन जोस डेल गोल्फो में मतदान शुरू नहीं हुआ। हाइलैंड्स शहर के स्थानीय लोगों ने यह कहते हुए मतदान केंद्र खोलने की अनुमति नहीं दी कि नगर पालिका क्षेत्र के बाहर से लोगों को वोट देने के लिए बसों से लाया गया है।

ग्वाटेमाला निर्वाचन बोर्ड की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, जब निर्वाचन अधिकारियों ने शहर में एक नया मतदान केंद्र खोलने की कोशिश की तो स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक दिया।

राष्ट्रीय पुलिस ने करीब 300 लोगों की भीड़ को हटाने लिए आंसू गैस के गोले दागे, जिससे लोग इधर-उधर भागने लगे और स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया।

इसके बाद सर्वोच्च निर्वाचन न्यायाधिकरण (सुप्रीम इलेक्टोरल ट्रिब्यूनल) ने गड़बड़ी के कारण सैन जोस डेल गोल्फो में मतदान रद्द करने की घोषणा कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)