विदेश की खबरें | मिस्र में संसदीय चुनाव के पहले चरण के तहत मतदान शुरू

प्रतिनिधि सभा (हाउस ऑफ रिप्रजेनटेटिव्स) में मिस्र के राष्ट्रपति अब्दुल फतह अल सिसी के समर्थकों के आने की संभावना जताई जा रही है।

ऐसे समय पर यह चुनाव हो रहे हैं जब अरब दुनिया के सबसे अधिक आबादी वाले देश में कोरोना वायरस के मामलों में मामूली वृद्धि हो रही है और अधिकारियों ने महामारी की दूसरी लहर की चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े | अफगानिस्तान में शांति से दोनों पड़ोसी देशों के लिए आपसी सहयोग के खुलेंगे नए रास्ते- पाक पीएम इमरान खान.

अगस्त में सीनेट चुनावों की तरह, मिस्र के चुनाव अधिकारियों ने कहा कि फेस मास्क मतदाताओं को मुफ्त में दिए जाएंगे और मतदान केन्द्रों को कीटाणु मुक्त किया जायेगा।

दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए छह करोड़ 30 लाख मतदाता हैं। चुनाव परिणामों की घोषणा दिसम्बर की शुरूआत में की जायेगी।

यह भी पढ़े | तुर्की ने रूसी S-400 रक्षा प्रणाली का किया परीक्षण, राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने की पुष्टि.

पहले चरण का मतदान शनिवार और रविवार को मिस्र के 27 प्रांतों में से 14 प्रांतों में हो रहा है। जबकि देश के अन्य 13 प्रांतों में सात से आठ नवम्बर तक दूसरे चरण में मतदान होगा।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)