जरुरी जानकारी | पुणे में बाढ़ जैसे हालात के चलते महाराष्ट्र में वोडाफोन आइडिया का नेटवर्क आंशिक तौर पर बाधित

मुंबई, 15 अक्टूबर वोडाफोन आइडिया के उपयोक्ताओं को महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार की सुबह से ही नेटवर्क में बाधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजह पुणे में बाढ़ जैसे हालतों के चलते कंपनी के ‘महत्वपूर्ण स्थल’ पर जलभराव हो जाना है।

कंपनी ने कहा कि भारी बारिश के चलते पुणे के कल्याणी नगर स्थित उसके ‘महत्वपूर्ण स्थल’ डूब गए हैं। यह नेटवर्क को चलाते रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए राज्यभर में उसकी सेवाएं ‘आंशिक तौर पर बाधित’ हैं।

यह भी पढ़े | Monalisa Hot Photo: वजन घटाने के बाद भोजपुरी क्वीन मोनालिसा ने दिखाई अपनी कातिल अदाएं, पहनी हॉट ड्रेस.

‘महत्वपूर्ण स्थल’ से आशय कंपनियों की ऐसी नेटवर्क सुविधा से होता है जो पूरे परिक्षेत्र को कनेक्टिविटी प्रदान करती है। वहीं मोबाइल टावर स्थानीय स्तर पर लोगों के फोन तक नेटवर्क पहुंचाने का काम करते हैं।

कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उनकी तकनीकी टीम जल्द से जल्द सेवाओं को पूरी तरह फिर चालू करने के लिए कड़ी मेहनत कर रही है।

यह भी पढ़े | Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब.

लोगों को सोशल मीडिया पर कंपनी के खिलाफ खीझ निकालते भी देखा गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)