जरुरी जानकारी

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब

गौतम गंभीर की टीम इंडिया में उनकी मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया के 2 वर्ल्डकप जीतने में उनकी भूमिका अहम रही.

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर के जन्मदिन पर शाहरुख खान ने इस खास अंदाज में दी बधाई, पूर्व क्रिकेटर ने ऐसे दिया जवाब
शाहरुख खान (Photo Credits: Facebook)

Happy Birthday Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और धाकड़ बल्लेबाज गौतम गंभीर जब भी मैदान पर होते थे विपक्षी टीम की सांसे अटकी रहती थी. टीम इंडिया के लिए एक लंबे समय तक खेलने वाले गौतम गंभीर ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किये और कई जिताऊ पारी खेली. आज गौतम गंभीर के जन्मदिन पर तमाम लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं. वो 39 साल के हो चुके हैं. आज के उनके जन्मदिन पर अभिनेता शाहरुख खान ने भी बधाई दी है. शाहरुख खान ने गौतम गंभीर के KKR के दौरान की तस्वीरें शेयर करते उन्हें जन्मदिन की बेस्ट विशेष दी है.

दरअसल गौतम गंभीर ने आईपीएल में शाहरुख खान की टीम के लिए एक लंबे समय तक बतौर कैप्टन खेला और कई बार टीम को ख़िताब भी दिलाया. ऐसे में शाहरुख ने लिखा कि तमाम प्यारे पलों और नेतृत्व दिखाने के लिए मेरे दोस्त, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं.

जबकि वहीं गौतम गंभीर ने भी शाहरुख की तरफ से मिली बधाई पर शुक्रिया अदा किया.

आपको बता दे कि गौतम गंभीर की टीम में उनकी मौजूदगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया के 2 वर्ल्डकप जीतने में उनकी भूमिका अहम रही. 2007  टी20 वर्ल्ड के फाइनल में उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 75 रनों की अहम पारी खेली थी जबकि 2011 वर्ल्डकप के फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने 97 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 14, 2020 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).